बैराड़ में माता को चढ़ाई गई 101 मीटर लंबी चुनरी,यात्रा में सैंकड़ों लोग हुए शामिल

बैराड। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शनिवार को बैराड़ नगर में जानकी सेना संगठन द्वारा विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया।चुनरी यात्रा गाजे बाजे के साथ नगर के नया बस स्टैंड क्षेत्र से प्रारंभ हुई यात्रा जैसे ही मुख्य बाजार में पहुंची सारा वातावरण भक्तिमय नजर आया लोगों ने खासकर महिलाओं ने चुनरी यात्रा में उत्साह के साथ भाग लिया।
वहीं चुनरी यात्रा में युवा माता के भजनों पर झूमते नजर आए इस दौरान नगर के लोगों ने चुनरी यात्रा का जगह-जगह जलपान करा का स्वागत किया। मुख्य बाजार से होते हुए चुनरी यात्रा प्रसिद्ध भदेरा माता मंदिर पर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने 101 मीटर लंबी चुनरी माता को अर्पित की।
Advertisement
