करैरा में सरकारी अस्पताल में चले लाठी लुहांगी,दो पक्षों में जमकर विवाद,कई घायल Karera News

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। यह विवाद सरपंची को लेकर चला आ रहा था। इसी के चलते दोनों पक्षों में अस्पताल में विबाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी लुहांगी चली। हालात यह हो गई कि इन्हें बचाने अस्पताल का स्टाफ बीच में आया तो उनके साथ भी झूमाझटकी हो गई। अस्पताल के स्टाफ ने टाॅयलेट में घुसकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार घायल भूपेंद्र सिंह परमार निवासी रहरगवां थाना करैरा ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल करैरा में इलाज कराने के लिए आए थे। तभी दबंग लोग आए और उन पर हमला बोल दिया दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं कुछ लोगों को सरकारी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है जहां पर उनका उपचार जारी है। घायल युवक ने बताया कि डोली, जीतेंद्र, छोटू और अन्य लोगों ने हमला कर दिया था।
