दुखद खबर: शिवपुरी के आर्केटेक्ट रोहन का इंदौर में एक्सीडेंट, उपचार के दौरान मौत,5 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

शिवपुरी। खबर शहर के राघवेंद्र नगर से आ रही है जहाँ आर एसवएस के जिला सेवा प्रमुख महेंद्र पाल अन्नू भईया के बेटे रोहन पाल का इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल में दुःखद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया गया है बीते चार दिन पहले रोहन का इंदौर में ही अपनी बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। रोहन शिवपुरी के हैप्पीडेज स्कूल के साथ साथ रेडियंट कॉलेज का स्टूडेंट्स रहा। यह आगे आर्केटेक्ट की तैयारी के लिए इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीते रंगपंचमी के दिन वह अपने दोस्त के साथ बाईक पर इंदौर में ही रंग पंचमी महोत्सव देखने जा रहा था। तभी भंवर कुआ पर उसकी बाईक का एक्सीडेट हो गया था। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जहां उसका इलाज मेदाता हॉस्पीटल में चल रहा था। बताया गया है कि उसके सिर में चोट थी। जिसके चलते कल उसका आॅपरेशन हुआ और आॅपरेशन के बाद उसकी हालात बिगड गई।
जिसके चलते डॉक्टरों से उसे बेंटीलेटर पर ले लिया था। परंतु उसकी हालात और विगडती गई और रात्रि में उसने दम तोड दिया। रोहन के निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड गई। रोहन के पिता आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख है और उनकी माता जी एक शिक्षिका है। वह अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। आज उसकी अंतिम यात्रा शाम 5 बजे राघवेन्द्र नगर से मुक्तिधाम के लिए जाएगी।