भाई दोज पर पडौसन के घर गई महिला,पडौसी आया और RAPE कर भाग गया

शिवपुरी। खबर जिले के सतनवाडा थाना क्षेत्र के सतनवाडा गांव से आ रही है। जहां एक 40 वर्षीय महिला ने अपने पति के साथ आकर अपने ही पडौसी पर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार एक 40 वर्षीय महिला ने पुलिस थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि बीते 9 मार्च भाई दोज को वह अपने पडौस में रहने बाली एक महिला के यहां गई थी। वह महिला के घर में बैठी थी और महिला कुछ काम से बाहर चली गई। तभी पडौस में रहने बाला आरोपी अमरसिंह प्रजापति का अया और उसने महिला के मकान में ही महिला के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
Advertisement