व्यापारी वीनस गोयल पर हमला करने बाले आरोपी दतिया से गिरफ्तार, आतंक का प्रर्याय बने थे यह आरोपी

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते दिनों शहर के व्यवसायी वीनस गोयल पर प्राणघातक हमले के आरोपीयों को पुलिस ने आज ​दतिया से गिरफ्तार कर लियाह े। उक्त बदमाशों ने पिछले महीने 5 फरवरी को हमला कर दिया था। वीनस भाजपा नेता किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य है। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई थी।

तभी से करैरा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी आज 4 आरोपियों को दतिया शहर से गिरफ्तार किया है। करैरा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि आरोपी प्रिंस चौहान, मानवेंद्र चौहान, युवराज परमार सहित एक अन्य आरोपी को दतिया से पकड़ा है।

यहां बता दे कि वीनस गोयल 25 वर्षों से लगातार करैरा किले पर स्थित मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। 5 फरवरी को भी वह मंदिर में दर्शन करने गए थे, इसी दौरान तकरीबन 10:30 बजे किले की सीढ़ियों पर प्रिंस चौहान, मानवेंद्र चौहान, युवराज परमार और 2 अन्य लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। सभी लोग के हाथ में राइफल और कट्टे थे। वीनस गोयल की उन्होंने सरियों से मारपीट कर दी थी। जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो वीनस किले की सीढ़ियों पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे।

वीनस को तत्काल करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया था। करैरा थाना पुलिस ने प्रिंस चौहान, मानसिंह चौहान, युवराज परमार सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। आज एक महीने की मशक्कत के बाद करैरा पुलिस ने 4 आरोपियों को दतिया से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *