15 साल की उम्र में भागकर लव मैरिज की थी,अब पति का साली पर दिल आ गया, दोनों ने मिलकर उसे जहर खिला दिया

शिवपुरी। आज जनसुनवाई में पहुंची एक महिला ने अपने ही पति और बहन पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने अपने पति के अपनी ही बहन से अवैध संबंध होने और उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है।
कलेक्टर के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची महिला ने बताया कि पायगा की निवासी है। उसकी बहन की ससुराल खोड में है। पीडिता ने बताया है कि शादी के बाद उसके जीजा का भाई प्रेम नारायण जाटव निवासी खोड आता जाता रहता था। पीडिता ने बताया कि महज 15 साल की उम्र में आरोपी उसे लेकर भाग गया और दोनों ने लब मैरिज कर ली। इस शादी के बाद से आरोपी लगातार गांजा पीने लगा और आए दिन उसे मारपीट करने लगा।
महिला ने बताया है कि उसके यहां दो बच्चे हो गए। इस बच्चों को लेकर आरोपी आए दिन कहता रहता था कि यह बच्चे उसके नहीं है और वह अपनी ही पत्नि के चरित्र पर संदेह करता था। पीडिता ने बताया कि इसी दौरान उसके पति के उसकी ही भाभी और पीडिता की बहन से भी अवैध संबंध स्थापित हो गए। जिसके चलते दोनों ने प्लानिंग कर उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया। जिसके चलते उसे गंभीर हालात में इंदौर में भर्ती किया गया। महिला ने अब पति और उसके ससुराल जनों पर कार्यवाही की मांग की है।