बाईक से जा रहे थे चचेरे भाई,बुलेरो पिकअप ने रौंद दिया,एक की मौत,एक गंभीर

शिवपुरी। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र नानकपुर गांव से आ रही हैं। जहां एक तेज रफ्तार बुलेरो पिकअप ने दो चचेरे भाईयों को रौंद दिया। जिससे एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार हरिराम बघेल निवासी ननकपुर अपने चचेरे भाई कुबेर बघेल के साथ किसी काम से बाईक से जा रहे थे। तभी रोड पर चढते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो पिकअप ने दोनों को उडा दिया। जिससे बाईक चला रहा कुबेर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाईक पर पीछे बैठा हरिराम बघेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बुलेरो पिकअप बाहन को जप्त पर उसके खिलाफ कार्यवाही की है।
Advertisement