प्रीतम लोधी की संभावित BJP में बापसी से ब्राह्मण समाज नाराज: प्रीतम लोधी को BJP माफ कर सकती है ब्राह्मण समाज नहीं: पुरूषोत्तमकांत शर्मा

शिवपुरी। ब्राह्यण समाज पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले पूर्व भाजपा नेता प्रीतम लोधी को यदि फिर से भाजपा अपने दल में शामिल करती है तो भी प्रीतम लोधी को ब्राह्यण समाज माफ नहीं करेगी क्योंकि प्रीतम के शब्दों से ब्राह्यण समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है।
अखिल भारतीय ब्राह्यण समाज सनातन के जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तमकांत शर्मा ने कहा कि प्रीतम लोधी ने 17 अगस्त 2022 को रन्नौद के खरैह क्षेत्र में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में ब्राह्यण समाज को टारगेट करते हुए प्रीतम लोधी ने कहा था कि, ये ब्राह्मण, लोगों को बेवकूफ बनाते हैं और महिलाओं पर गंदी नजर रखते हैं। यहां आकर कुछ ब्राह्मण भागवत के नाम पर पैसे की उगाही करते हैं। लोगों को बरगलाते हैं और 9 दिनों तक रोज 7 से 8 घंटे तक पागल बनाते हैं।
उनकी बातों में आकर महिलाएं अपने घरों से घी, शक्कर, गेहूं, चावल चुरा चुरा कर उनके चरणों में अर्पित कर देती हैं। इसे अपने बच्चों को देने की बजाय ब्राह्मण देवता को दिया जाता है। प्रीतम के इस बयान के पूरे देश में ब्राह्यण समाज ने प्रीतम का विरोध किया था, कई स्थानों पर मामले दर्ज हुए और इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रीतम को पार्टी से हटा दिया था लेकिन अब फिर भारतीय जनता पार्टी अपने चुनावी फायदे के लिए प्रीतम को पार्टी में शामिल कर रही है तो यह ब्राह्यण समाज का अपमान है। प्रीतम लोधी को भाजपा माफ कर सकती है लेकिन ब्राह्यण समाज कभी माफ नहीं कर सकती। भाजपा अपने चुनावी फायदे के लिए ब्राह्यण समाज के सम्मान से क्यों समझौता कर रही है यह समझ से परे है।