भाजपा की विकास यात्रा बनी अखाडा: मंडल मंत्री को सरपंच के बेटे ने जमकर पीटा ,विकास यात्रा के बैनर फाडे

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में सरकार की विकास यात्रा के महज दो दिन ही शेष बचे है। परंतु यह यात्रा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। विकास यात्रा में रोज एक नया वि​बाद सामने आ रहा है। अब एक वीडियों बायरल हुआ है। जिसमें भाजपा के मंडल मंत्री को गांव के सरपंच के बेटे ने पीट दिया। बताया गया है कि भाजपा मंडल मंत्री विकास यात्रा के बैनर लगवा रहा था। वह स्वागत की तैयारी कर रहा था। तभी वहां सरपंच का बेटा पहुंच गया और मंडल मंत्री के साथ मारपीट कर दी।

जानकारी के अनुसार बीते रोज विकास यात्रा कोलारस विधानसभा क्षेत्र के कुटवारा, श्रीपुर चक्क, कुसुअन, तरावली, मडवासा, पीरोंठ और रामगढ़ में पहुंचने वाली थीं। इस विकास यात्रा में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा 52.18 लाख रुपए के भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाना था। इसके अतिरिक्त कुटवारा में मड़ीखेड़ा जल प्रदाय योजना अंतर्गत बन रही पानी की टंकी का भूमिपूजन के साथ-साथ हितग्राहियों को हितलाभ प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाने थे।

विकास यात्रा और अपने विधायक के स्वागत को भव्य बनाने के लिए भाजपा बदरवास मंडल मंत्री दुर्गा प्रसाद शर्मा बीते दोपहर पिरोठ गांव में स्वागत बैनर लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के भाजपा समर्थित सरपंच लाड़ कुंअर के पुत्र प्रबल यादव ने भाजपा के मंडल मंत्री को पीट दिया। बदरवास भाजपा मंडल मंत्री दुर्गा प्रसाद शर्मा का कहना है कि जब वह और उनके साथ पिरोठ के सरकारी स्कूल पर स्वागत बैनर लगा रहे थे इसी दौरान पिरोठ के सरपंच पुत्र प्रवल यादव और उनके सहयोगी सील यादव, शुभम यादव, रामकृष्ण यादव, प्रताप यादव ने स्वागत के बैनरों को नहीं लगने दिया साथ ही लगाए हुए बैनरों का फाड़ दिया।

इसके बाद जब मैं मौके से निकला तो इसके बाद मेरे साथ मारपीट करवा दी गई। भाजपा बदरवास मंडल मंत्री ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सरपंच पुत्र प्रबल यादव से फोन पर सम्पर्क करना चाहा तो उन्होंने इसका जबाव देना उचित नहीं समझा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *