मायके में BF के प्यार में फसी युवती,पति बोला BF पर RAPE का मामला दर्ज करा तभी रखूंगा, BF पर RAPE की FIR

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के खडीचा गांव से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने ही पडौस के एक युवक पर रेप का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार एक 22 वर्षीय महिला ने शिकायत करते हुए बताया है कि मोटा झुझाई के आरोपी धूमसिंह बघेल ने उसके साथ लगातार रेप किया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
बताया गया है कि उक्त महिला का ससुराल लोटनपुर में है और महिला खडीचा की निवासी है। वह अपने पति को छोडकर अपने मायके में रह रही थी। जहां उसका प्रेम प्रसंग धूम सिंह बघेल के साथ चल रहा था। जिसके चलते पति महिला को अपने साथ रखने तैयार नहीं था। इसी के चलते महिला के पति ने उसे साथ रहने ले लिए अपने प्रेमी पर एफआईआर दर्ज कराने की कहा। जिसके चलते पीडिता ने अपने प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।