कलेक्टर के पास पहुंचा प्रेमी जोडा,बोला हम बालिग, दोनों ने शादी कर ली, अब पुलिस और परिजन परेशान कर रहे है,सुरक्षा दी जाए

शिवपुरी। आज जनसुनवाई में पहुंचे एक प्रेमी जोडे ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। प्रेमी जोडे का आरोप है कि उन्हें पुलिस और उनके परिजन परेशान कर रहे है। जिसके चलते प्रेमी जोडे ने कलेक्टर से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
कलेक्टर से गुहार लगाते हुए प्रेमी जोडने ने बताया है कि कीर्ति लोधी पुत्री शगुन लोधी निवासी वपावली ने अपने प्रेमी भरत लोधी पुत्र बीर सिंह लोधी निवासी ग्राम शेरगढ से लव मैरिज की है।दोनों पूर्णतः बालिग हैं अपने बारे भला-बुरा सोचने समझने में पूर्णतः सक्षम हैं। प्रेमी जोडे ने बताया है कि उन्होंने 24 दिसम्बर 2022 को श्री धाय महादेव मंदिर खोड़ तहसील पिछोर में विवाह कर लिया है। इसके साथ ही कोर्ट में भी उन्होने नोटरी पर शपथपत्र के साथ प्रेम विबाह किया है।
युवती कीर्ति लोधी पुत्री शगुन लोधी निवासी वपावली ने बताया है कि अब शादी करने के बाद उसके घर बाले पुलिस से मिलकर अनुचित दबाब बनाकर उसे और उसके रिश्तेदारों को परेशान कर रहे है। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। परंतु यह लोग उसे बहुत प्रताणित कर रहे है। जिसपर से पीडिता ने सुरक्षा की मांग की है।