दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे कलेक्टर-एसपी व जिलाध्यक्ष बाथम-जाना हाल-चाल -Shivpuri News

शिवपुरी। श्योपुर जिले के कराहल में स्व सहायता समूह के कार्यक्रम में शामिल होने शिवपुरी जिले से जा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई थी, इस हादसे मे महिलाओं सहित 20 लोग घायल हो गए थे। बताया जाता है कि यह महिलाएं शिवपुरी जिले के करहाल में आयोजित होने वाले स्व सहायता समूह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इस कार्यक्रम को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने वाले थे लेकिन देरी हो जाने की वजह से यह लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए और वापस अपने घर लौट कर आ रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया और 20 लोग घायल हुए।
घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार, एसपी राजेश सिंह, सीएमएचओ पवन जैन, अस्पताल पहुंचे और दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हालचाल जान उनके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर से बातचीत की साथ ही आश्वासन दिया कि दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की हर संभव मदद की जाएगी।