पं.दीनदयाल जी ने अपने जीवन का क्षण – क्षण और शरीर का कण-कण भारत माता के चरणों में समर्पित किया : प्रहलाद भारती

पोहरी। जिले के पोहरी विधानसभा के सुभाषपुरा मुढ़ैरी मण्डल में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, शक्ति केन्द्र करसेना के ईमालिया, बूथ क्रमांक 185 पर मनाई गई। पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष म. प्र पाठ्य पुस्तक निगम राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।
भारती जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी कुशल संगठक प्रभावी वक्ता, राष्ट्रवादी चिंतक,लेखक एवं पत्रकार थे। एकात्म मानव वाद का मौलिक सिद्धांत का प्रतिपादन किया जो आज भी प्रासंगिक है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की चिंता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने अंत्योदय सिद्धांत में की। पंडितजी के अत्योदय सिद्धांत को व्यवहार में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदि जी ने एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं बनाई है।
पंडित दीनदयाल जी ने अपने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार धाकड़,भाजपा वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चौधरी, मण्डल महामंत्री पिट्टू मोघिया, राजाबाबू, कमलकिशोर धाकड़ (सरपंच), कल्लू रावत जी (पूर्व सरपंच), अक्षयलाल , मदन (सरपंच), हरिराम जाटव , सिद्धार रावत सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।