विकास यात्रा में विधायक और पूर्व जनपद अध्यक्ष भिडे: विधायक को बताया दलबदलू, VIDEO वायरल

कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस के लेवा गांव से आ रही है। जहां बीते रोज लेवा में पहुंची भाजपा की विकास यात्रा के बीच विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी और पूर्व जनपद अध्यक्ष आपस में भिड गए। इसका एक वीडियों भी शोसल मीडिया पर बायरल हो रहा है। इस वीडियों कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और पूर्व जनपद अध्यक्ष गोवर्धन सिंह यादव आपस में एक-दूसरे पर जमकर आरोप मढ़ते हुए दिखाई दे रहे है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज कोलारस विधानसभा के लेवा गांव में विकास यात्रा पहुंची थी। यहां विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने शिला पट्टिका को पूजते समय स्थानीय सरपंच भरत सिंह यादव को अनदेखा कर दिया। साथ ही मंच पर स्थानीय नेताओं को नहीं बैठाया गया। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने मंच से भाषण देते हुए कहा कि गांव के कुछ नेता बहुत दादागिरी दिखाते हैं और धमकी भी दी है। विधायक की यह बात पूर्व जनपद अध्यक्ष गोवर्धन सिंह यादव को बुरी लग गई।

इस पर उन्होंने विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के समक्ष अपना विराेध दर्ज कराते हुए कहा कि हम कभी डाका नहीं डालते हैं और न ही दो नंबर का काम करते हैं। इस पर विधायक ने कहा कि मैंने आपका नाम तो नहीं लिया कि आपने धमकी दी है। यह विवाद इस हद तक बढ़ गया कि गोवर्धन यादव ने विधायक से यह तक कह दिया कि आप हमें पार्टी गाइड लाइन आदि के बारे में क्या बताओगे। हम यहां 1975-80 से भाजपा के झंडे लगा रहे हैं। जब कोई भाजपा का नाम लेने तैयार नहीं हाेता था। आप तो दल बदल कर भाजपा में आए हो, इसलिए दल बदलू भाजपाई हो।

आखिर वि​वाद की क्या थी बजह
पूर्व जनपद अध्यक्ष गोवर्धन यादव के अनुसार पिछली बार उनका भाई बृजभान सिंह यादव सरपंच था। मानपुर आदिवासी बस्ती में आदिम जाति कल्याण विभाग से एक बोर स्वीकृत हुआ था। बोर करने के लिए जब मशीन आई तो विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का कार्यकर्ता केशरी धाकड़ वहां यह जताने के लिए पहुंच गया कि बोर विधायक ने स्वीकृत करवाया है, जबकि मेरे भाई ने वहां यह कह दिया कि इसमें विधायक साहब का क्या है? इसी बात पर विधायक नाराज हो गए और उसी प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि यहां के नेता धमकी देते हैं। उनका यही बयान विवाद की वजह बना। गोवर्धन के अनुसार उन्होंने स्थानीय सरपंच तक की अनदेखी की। स्थानीय नेताओं को मंच तक नहीं दिया और न ही बोलने दिया, जबकि विधायक के लिए वोट दिलाने में इस क्षेत्र के कार्यकर्ता उनके लिए काम करते हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *