कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष बनने पर विजय सिंह चौहान ने निकाली आभार प्रदर्शन रैली

शिवपुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के नवीन जिलाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री दाऊ हनुमंत सिंह चौहान के पुत्र पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत शिवपुरी विजय सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। अपने इस मनोनयन पर जिला कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में आभार प्रदर्शन रैली आज नगर में निकाली गई।

इस दौरान विजय सिंह चौहान अपने सैकडों समर्थकों के साथ खुली जीप में सबार होकर लोगों का आशीर्वाद लेते नजर आए। यह आभार प्रदर्शन रैली गुना वायपास से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक झांसी तिराहा, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड़, अस्पताल चौराहा होते हुए कोर्ट रोड़, माधव चौक से होकर गुरूद्वारा, पुरानी शिवपुरी मार्ग से होकर नीलगर चौराहा, सुभाष चौक से होते हुए इमामबाड़ा से होकर झांसी रोड़ से होकर हवाई पट्टी के सामने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के निवास पर पहुंची। जहां जगह जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका आति​शवाजी और फूल मालाओं से स्वागत किया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *