आदर्श परिहार होगें शहर कांग्रेस के नए युवा प्रवक्ता- SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। जिले में इन दिनों कांग्रेस में हलचल मची हुई है। दूसरी और बीते रोज शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस के नए प्रवक्ता की घोषणा की है। जिसमें शहर के पत्रकार आदर्श परिहार को कांग्रेस आलाकमान एवं पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू और शिवपुरी की प्रभारी रश्मि पवार ने शहर कांग्रेस प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्त के बाद लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया है साथ ही आदर्श को इतने कम समय में आगे बढ़ते हुए युवा सितारा बताया है और कांग्रेस का ये निर्णय उचित माना है। आदर्श परिहार समय-समय पर आम जनता से जुड़े मुद्दों के लिए शहर में प्रशासनिक अधिकारी और नेताओं से भीड़ते हुए देखे गए हैं यही कारण है कि कांग्रेस ने उनको यह मौका दिया है कि वह बेखौफ होकर कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाएं और समय-समय पर मीडिया से रूबरू होकर कांग्रेस के पक्ष और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर मीडिया से चर्चा करेंगें।