बिजली के तार काटने को लेकर चचेरे भाईयों में खूनी संघर्ष, चार लोग घायल

खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के अछरोनी गांव से आ रही है। जहां बिजली के तार काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। यह विबाद इतना बढ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर हंगामा बोल दिया। इस घटना में चार लोगों को चोटें आइ्र है। सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मेें भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सुजान सिंह लोधी पुत्र नंदराम लोधी उम्र 32 साल निवासी ग्राम अछरौनी रामपुरा थाना खनियाधाना ने बताया कि वह खेत पर गया हुआ था तभी बिजली का तार टूटा हुआ मिला, तभी चचेरे भाइयों से पूछा कि तार क्यों काटा है। इसी बात को लेकर चचेरे भाइयों ने एकराय होकर मारपीट कर दी।

सुजान सिंह लोधी ने बताया है कि आरोपीयों ने लोहे की छड़ और कुल्हाड़ी से मारपीट की है और चोटें आई हैं। घायल सुजान सिंह लोधी ने बताया की पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। इस हादसे में घायल हुए लोगों में सुजान सिंह लोधी पुत्र नंदन नंदराम लोधी उम्र 32 साल, रामराजा लोधी पुत्र नंदराम लोधी उम्र 28 साल केरन सिंह लोधी पुत्र नंदराम लोधी उम्र 40 साल हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *