दहेज प्रताणना से तंग आकर लक्ष्मी ने लगाई थी फांसी, जयपुर में रह रहे पति पर FIR

कोलारस। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गांव से आ रही है। जहां बीते 4 जनवरी को एक महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पति पर दहेज प्रताणना का मामला दर्ज किया है। इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि जब महिला ने फांसी लगाई थी उस समय पति जयपुर में अपने पिता के साथ काम कर रहा था। मां भी घर पर नही थी।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पत्नि देवीसिंह जाटव उम्र 26 साल निवासी बिजरौनी आज अपने घर पर अपने बच्चों के साथ थी। तभी उसने अपनी पटौर में म्यार से साडी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे लक्ष्मी की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया था। उसके बाद पुलिस ने जब महिला के परिजनों के बयान लिए तो उन्होंने बताया कि आरोपी पति देवीसिंह उसे दहेज के लिए प्रताणित करता था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। यहां बता दे कि मृतका की 3 साल का बेटा और 6 माह की बेटी को वह आंगन में छोडकर फांसी पर झूली थी।
बताया गया है कि महिला का पति देवीसिह जाटव अपने पिता के साथ जयपुर में मजदूरी करता है। मृतिका की सास का मायका भी गांव में ही है। जिसके चलते वह अपने मायके में गई थी। घर पर मृतका का 3 साल का बेटा और 6 माह की बेटी थी। महिला के बच्चे आंगन में खेलते रहे और महिला फांसी पर झूल गई। अब महिला ने यह कदम क्यों उठाया यह तो जांच का विषय है।