तेज रफ्तार में बाईक निकाल रहा था, रोका तो महिला के सिर में मार दिया पत्थर, गंभीर

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के लालमाटी मनियर से आ रही है। जहां एक महिला के सिर में पडौस में रहने बाले एक युवक ने पत्थर पटक दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार मुन्नी कुशवाह उम्र 35 साल निवासी लालमाटी अपने घर के बाहर खडी थी। तभी आरोपी धर्मेन्द्र परिहार वहां से बाईक लेकर तेज रफ्तार में गुजरा। जिसके चलते महिला ने उसे कहा कि वह यहां से तेज रफ्तार में क्यों जा रहा है। आराम से भी जा सकता है। इस बात को लेकर आरोपी महिला से गाली गलौच करने लगा। महिला से गालीगलौच देखकर महिला का दामाद भी बाहर आ गया और उसने गाली गलौच का विरोध किया तो आरोपी ने पास में से पत्थर उठाकर महिला के सिर पर पटक दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।