बडी खबर: प्रेमी के यहां रह रही काजल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पिला दिया जहर ,गंभीर

शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के मुडेरी गांव से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को ही जहर पिला दिया। जिससे युवक की हालात बिगडने लगी। तत्काल परिजन युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां युवक का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना अंतर्गत बूढ़दा ग्राम के निवासी देवी सिंह जाटव पुत्र दुर्ग जाटव उम्र 38 वर्ष की शादी काजल जाटव के साथ हुई थी। परंतु काजल अपने पति को छोड मुडेरी गांव के प्रेमी रामे जाटव के साथ रहने लगी। बीते रोज उसने अपने पति देवी सिंह को कॉल कर बुलाया कि उसे अपने साथ ले चले। जिसके चलते पति वहां आया। पीडित पति ने बताया है कि जैसे ही वह वहां पहुंचा उसकी पत्नि ने उसे पानी पीने दिया।
जैसे ही उसने यह पानी पी लिया उसकी हालात बिगडने लगी। उसके बाद उसे तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। देवी सिंह जाटव ने बताया कि उसकी पत्नी ने पहले समूह से 30 हजार रूपए निकाले थे इन्हें वह अपने साथ ले गई और 2 हजार रुपए वर्तमान में ले गई और अपने प्रेमी के साथ षड्यंत्र रच कर उसने मारने का भी प्रयास आज पानी में जहर डालकर पिलाया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है यह मामला सीधा अस्पताल पहुंचा है। हम मामले की जांच करा रहे है। जांच में जो भी आएगा उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
