PSQ लाईन में जर्जर हो चुके है क्वार्टर: गेट के उपर लगा पत्थर टूटकर गिरा,मां बेटी गंभीर

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के पीएसक्यू लाईन से आ रही है। जहां बुरी तरह से जर्जर हो चुके क्वार्टरों में रह रहे लोगों के लिए यह घर अब मुसीबत बन रहे है। यहां निवास कर रहे लोगों के उपर इन जर्जर हो रहे क्वार्टरों के गिरने का खतरा हमेशा मडराता रहता है। ऐसा ही मामला बीते रोज प्रकाश में आया जब क्वार्टर के गेट के उपर लगा एक पत्थर मां और बेटी पर जा गिरा। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को बेहोशी की हालात में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका में कार्यरत सफाईकर्मी वीरेंद्र कर्मचारी पीएसक्यू लाइन में बने हुए जर्जर क्वार्टरों में रहता है। आज सुबह अचानक से उसके क्वार्टर के गेट के ऊपर रखा पत्थर अचानक से उसकी पत्नी उर्मिला उम्र 38 साल और बेटी रविता उम्र 20 साल के ऊपर आकर गिर गया। दोनों को बेहोशी की स्थिति में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। दोनों को अंदरूनी चोटे आई है।
उर्मिला के अनुसार अचानक पत्थर गेट के ऊपर से उसके ऊपर गिरा और फिर उसकी बेटी के ऊपर गिरा। दोनों के ऊपर पत्थर गिरने के बाद जमीन पर पड़ते ही चकनाचूर हो गया। इस घटना के बाद दोनों बेहोश हो गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।