बैराड के सभी विद्यालयों में युवा दिवस पर आयोजित हुआ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

बैराड़ । राष्ट्रीय युवा दिवस पर नगर के शासकीय व अशासकीय विधालयों में सूर्य नमस्कार लगाए गए जहां विधालयों में सूर्यनमस्कार लगाने से पूर्व स्वामी विवेकानंद जी के छित्र पर माल्यार्पण कर मंत्रो कै साथ सूर्य नमस्कार लगाए गए। इसके साथ ही नगर के जीनियस वर्ल्ड स्कूल में छोटे छोटे बच्चों ने सूर्य नमस्कार लगाए।

इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि पहला सुख निरोगी काया, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें नियमित योग करना आवश्यक है। आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। हम सभी उनको प्रणाम करते हुए आगे बढ़ें और उनके बताएं हुए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।

स्वामी ने संदेश दिया है कि उठो, जागो और जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए तब रूको मत पहले की अपेक्षा आज योग की बहुत आवश्यकता है। पहले पर्यावरण, वातावरण, खान पान, रहन सहन आदि सभी आज की अपेक्षा साफ सुधरा व प्राकृतिक था। परंतु आज वर्तमान परिपेक्ष्य में यह सब दूषित हो गया। हमारा वातावरण, प्रदूषित पर्यावरण, फास्ट फूड एवं डिब्बा बंद भोज्य पदार्थ, विटामिन और प्रोटीन रहित खान पान, बदलता परिपेश और विकृत मानसिकता ने हमारे संपूर्ण स्वास्थ को प्रभावित किया है। और इससे बचने का एक मात्र उपाय योग है।

योग अपनाकर हम हमारे शरीर की पाचन क्रिया को मजबूत बना सकते हैं। जैसे अपच, गैस, अरुचि, अजीर्ण, कब्ज आदि पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। हम योग के द्वारा बीपी, मधुमेय, ह्रदय रोग आदि घातक विमारियों से भी लड़ सकते हैं।

योग हमें शारीरिक संपन्नता के साथ साथ मानसिक शक्ति भी प्रदान करता है और हमें मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती हे। विधार्थियो को योग बहुत आवश्यक है। आप सभी योग के माध्यम से बहुत आसानी से शारीरिक ब व्यक्तिव विकास कर सकते हैं। पढ़ाई के समय योग निद्रा एवं ध्यान के माध्यम से हम अपनी स्मरण शक्ति और बौद्धिक क्षमता को बड़ा सकते हैं। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन सभी विद्यालयों व छात्रावासों में भी किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा उपस्थित होकर सूर्य नमस्कार, व योगासन क्रिया की गई।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *