मंदिर जा रहे युवक पर आदतन अपराधी ने कट्टे से झौंका फायर, पत्थर और ईटों से किया मरणासन्न,हत्या के प्रयास की FIR

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे से आ रही है। जहां आज शाम 4 बजे अपने घर से मंदिर जा रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चार आरोपीयों ने कट्टे से फायर झौंक दिया। यह फायर तो चूक गया परंतु आरोपीयों ने युवक को पत्थरों और ईंटों से इतना मारा कि वह मरणासन्न हो गया।
जानकारी के अनुसार सौरभ पुत्र श्रीराम यादव उम्र 22 साल निवासी करौठा करैरा का दीपक जाटव निवासी करैरा से पुराना विवाद चल रहा था। जिसके चलते आज जब युवक मंदिर पर दर्शन करने जा रहा था। तो आरोपी दीपक जाटव,आकाश पाल,कालू जाटव और हेंमत जाटव ने युवक का रास्ता रोक लिया। और उसके बाद दीपक ने कट्टे से फायर कर दिया।
यह फायर युवक के पास से गुजर गया और युवक बच गया। जिसके चलते चारों ने युवक को पकडकर उसके साथ ईंट पत्थरों से बुरी तरह से हमला बोल दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि दीपक आदतन अपराधी है। उसपर पहले से कई मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।