बिजली विभाग की लापरवाही: टूटा खंबा मकान के छज्जे पर जाकर गिरा,बडा हादसा टला

शिवपुरी। आज बिजली विभाग की बडी लापरवाही सामने आई है। आज बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक घर के छज्जे पर खंबा टूटकर गिर गया। जिससे घर छतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान छज्जे पर कोई नहीं था। बरना बडा हादसा तय था। यह हादसा केवल में आग लगने के चलते हुआ। पहले केवल में आग लगी और उसके बाद यह खंबा टूटकर मकान के छज्जे पर जा गिरा।
जानकारी के अनुसार शहर में पुरानी कृषि उपज मण्डी के पास मध्यांचल ग्रामीण बैंक के पीछे नीतेश शर्मा के मकान के सामने लगे खंबे में आज सुबह 5:30 बजे अचनक केवल में आग लग गई। जिसके चलते खंबा टूटकर मकान के छज्जे पर जा गिरा। इस हादसे में मकान का छज्जा छतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मकान की ग्रिल में भी करंट फैल गया। गनीमत रही कि इस ग्रिल को किसी ने छुआ नही। अगर कोई इसे छू लेता तो बडा हादसा तय था।
इस मामले में पीडित नीतेश शर्मा का कहना हम विधुत विभाग को कई बार लाइट का खंबा टूटे होने का आवेदन दे चुके है लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। आज बड़ा हादसा होने से बच गया। यह हादसा लुटेरे विभाग की लापरवाही का नतीजा है। ऐसा नहीं है कि यह पहला हादसा है। शहर में ऐसे कई खंबे है जो पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गए है। परंतु इनपर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है। इसी के चलते यह हादसे होते है।