बहन के यहां रात रूकने गई महिला,घर में लग गई आग,पूरा घर राख, जो कपडे पहने थे वही बचे बांकी सब जल गया

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र से सेवडा गांव से आ रही है। जहां एक महिला के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस मामले की सूचना पर ग्रामीण तत्काल सक्रिय हुए और आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जबतक आग पर काबू पाते आज पूरे घर को राख में तब्दील कर चुकी थी।

पीडिता महिला मौसम मोगिया ने बताया कि मेरे पति की मौत कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। मेरे चार बच्चे हैं। जैसे-तैसे मेहनत मजदूरी करके मै। अपने बच्चो का पालन पोषण कर रही थी अपने बच्चों का पेट पाल रही थी। बीती रात को में अपनी पड़ोस में रहने वाली बहिन के यहां बच्चों के साथ एक रात रुकने गई थी। इसी दौरान रात में एकाएक घर में आग लग गई। आग किन कारणों से लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन आग के कारण घर मे रखी मोटरसाइकिल,साइकिल जल कर खाक हो गए। इसके अतिरिक्त आगजनी की इस घटना में घर का हर एक सामान जल गया है।

घर में रखी टीवी से लेकर कूलर, पहनने से लेकर ओढ़ने तक के कपड़े,बर्तन,और घर मे रखी दस तोला चांदी सहित घर का पूरा सामान जल गया है। मौसम ने बताया कि जो कपड़े वह और उसके बच्चे पहने हुए हैं वही कपड़े शेष बचे है। बाकी सब जल चुका हैं मैने गांव के सरपंच,सचिव से राहत राशि दिलवाए जाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *