पहली पत्नि से बच्चा नहीं हुआ,दूसरी पत्नि को कुआरा बताकर शादी की, उसके साथ RAPE किया, बच्ची भी छिना ली

शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची एक महिला ने अपने पति और ससुरालजनों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ छल से परिवार के लोगों द्वारा शादीशुदा होने के बाद भी कुआरा बताकर शादी कर दी। इस मामले का पता शादी के कुछ दिन बात पता चला। अब महिला ने अपने पति और ससुरालजनों पर गंभीर आरोप लगाए है।

महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए आरोप लगाए है कि वह शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 35 सुभाष कॉलोनी की निवासी है। पीडिता ने बताया है कि उसकी शादी 2015 में राजकुमार सैन निवासी श्यामापारी इंदरगढ जिला दतिया के साथ हिंदू ​रीतिरिवाज के साथ हुआ था। शादी के एक साल बाद उसके पति राजकुमार की मौत हो गई थी।

पति की मौत के बाद परिवार के लोगों ने उसकी दूसरी शादी संतोष सेन निवासी सिकंदरपुर भाण्डेर के साथ कर दिया। महिला ने बताया है कि उसकी शादी के बाद संतोष सेन उसे चार दिन तक तो अपने गांव सिकंदरपुर में रखा उसके बाद उसे लेकर भोपाल चला गया। जहां उसके पति संतोष सेन ने उसे मामा होटल के पास कोलार रोड पर रखा। जहां जाकर महिला ने देखा तो उस घर में एक महिला पहले से थी।

जिसपर पीडिता ने पति से उस महिला के बारे में पूछा तो उसने उसे अपनी रिश्तेदार बताया। जिसके चलते उसके पति संतोष सेन ने उसके साथ छल से संबंध बनाए। ​लेकिन कुछ दिनों बात उसे पता चला कि वह उसकी दूसरी पत्नि है। घर में रह रही औरत उसकी प​हली पत्नि है। जिसे बच्चे नहीं हो रहे। इसी के चलते बच्चे पैदा करने उसने दूसरी शादी की है।

पीडिता ने बताया है कि उसके पिता की मौत पहले हो चुकी है। उसके घर की माली हालात भी ठीक नहीं है। जिसके चलते उसने वहां रहना ही ठीक समझा और वह दूसरी पत्नि बनकर रहने लगी। उस युवक से उसे एक बेटी भी पैदा हुई। उसके बाद बीते दिनों वह अपनी पत्नि को लेकर शिवपुरी आया तो उससे ससुराल जनों ने पूछा कि आखिर उसने झूठ क्यों बोला। बस इसी बात पर वह धीरे से बेटी को लेकर भाग गया। पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से पति के खिलाफ रेप,बेटी के अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *