एडवोकेट आशीष मिश्रा ने रचा कीर्तिमान 4 दिन में लगातार 58 घंटे तक किया सूर्य नमस्कार, इंडिया रिकॉर्ड में नहीं हो सका दर्ज

शिवपुरी। बीते चार दिन से कडकडाती ठंड में खुले ग्राउण्ड पोलो ग्राउण्ड में सूर्य नमस्कार कर रहे एडवोकेट आशीष मिश्रा ने भले ही विश्वकीर्तिमान रच दिया है। परंतु इस कीर्तिमान को विश्व रिकॉर्ड में स्थान नहीं मिल सका है। उन्होंने हरियाणा के संदीप आर्य का 36 घंटे 21 मिनिट तक सूर्य नमस्कार कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

जिले के कोलारस के आशीष पेशे से वकील है। 34 साल के आशीष मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा ने बताया कि वह 10 सालों से योग और सूर्य नमस्कार कर रहे है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर से कई प्रकार के विकार दूर हो जाते हैं। शरीर स्वस्थ रहता है। आशीष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने 1 जनवरी से 4 जनवरी तक पोलो ग्राउंड में लगातार सूर्य नमस्कार करने की स्वीकृति ली थी।

उनके द्वारा 4 दिनों से लगातार सूर्य नमस्कार किया जा रहा था। इन 4 दिनों में उन्होंने 58 घंटे सूर्य नमस्कार किया है। गुजरे 58 घंटों में 6 हजार 150 बार सूर्य नमस्कार किया गया। चूंकि एक सूर्य नमस्कार में 12 योग क्रिया होती है। इसके तहत 73 हजार 800 बार योग क्रियाओं को किया गया है। 4 दिनों में वह 3 घंटे लगातार योग करते थे और बीच में कुछ घंटों का विराम लेते थे।

आशीष मिश्रा ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा हरियाणा के संदीप आर्य ने लगातार 36 घंटे 21 मिनट तक सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाया था। वह इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते थे। इसलिए उन्होंने लगातार 58 घंटे तक सूर्य नमस्कार किया। परंतु इन्होने वल्र्ड रिकॉर्ड करने बाली टीम से संपर्क किया। परंतु किन्हीं कारणों के चलते टीम नहीं आई और यह विश्व रिकॉर्ड में दर्ज होने से चूक गए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *