पति ससुर जयपुर में रहते है, घर पर दो बच्चों की मां लक्ष्मी फांसी पर झूल गई

कोलारस। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गांव से आ रही है। जहां आज एक 26 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पत्नि देवीसिंह जाटव उम्र 26 साल निवासी बिजरौनी आज अपने घर पर अपने बच्चों के साथ थी। तभी उसने अपनी पटौर में म्यार से साडी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे महिला की मौत हो गई।

बताया गया है कि महिला का पति देवीसिह जाटव अपने पिता के साथ जयपुर में मजदूरी करता है। मृतिका की सास का मायका भी गांव में ही है। जिसके चलते वह अपने मायके में गई थी। घर पर मृतका का 3 साल का बेटा और 6 माह की बेटी थी। महिला के बच्चे आंगन में खेलते रहे और महिला फांसी पर झूल गई। अब ​महिला ने यह कदम क्यों उठाया यह तो जांच का विषय है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *