नगर पालिका में डीजल घोटाला करने पूरे शहर को बना दिया कचरा घर,जहां मन होता है वहां बन जाता है ट्रेचिंग ग्राउंण्ड

शिवपुरी। भले ही नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में सब कुछ सुधरने की पब्लिक उम्मीद लगाए बैठी थी। परंतु शिवपुरी में नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी बदली है। परंतु कर्मचारीयों की कार्यप्रणाली नही। एक तरफ शिवपुरी की विधायक और केबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी शहर को साफ एवं स्वच्छ देखने का सपना संजौए बैठी है।
परंतु उनकी ही प्रिय माने जाने बाली नगर पालिका अध्यक्ष की नाक के नीचे जिम्मेदार महज डीजल घोटाला करने के उद्देश्य से शहर को कचरा घर बनाने पर उतारू है। अभी हाल ही में पुराने आरटीओ आॅफिस के बाहर ट्रेचिंग ग्राउंड बनाने का मामला सामने आया था अब मामला फतेहपुर के श्मसान घाट के पास से आ रहा है। जहां अब नगर पालिका ने यहां अस्थाई ट्रेंचिंग ग्राउण्ड बना दिया है। इस ग्राउण्ड को बनाने के पीछे की बजह जानोगे तो आप भी हथप्रस्थ रह जाआगे। शिवपुरी को कचरा घर बनाने की पीछे की बजह है नपा में डीजल घोटाला।
शिवपुरी नगर पालिका में जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को माना जाता रहा है। नगरपालिका क्षेत्र का कचड़ा नगर पालिका के अधिकारी सहित जिम्मेदार जनप्रतिनिधि समेटे नहीं समेट पा रहे है। जबकि नगरपालिका शिवपुरी के पास बड़े क्षेत्र में फैला ट्रेंचिंग ग्राउंड है परन्तु डीजल और कामचोरी की बदौलत शहर की जनता के साथ खिलवाड़ नपा करती हुई नजर आ रही है। नपा के सफाई कर्मचारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों की शह पर शहर के माधव चौक के पास पुराने आरटीओ ऑफिस को अस्थाई ट्रेंचिंग ग्राउण्ड बना दिया गया है। यहां दर्जनों कचड़ा गाड़ियों में भरकर शहर भर कचरा पटका जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र में भारी दुर्गन्ध फैलने लगी है।
शिवपुरी नगर पालिका के द्वारा शहर में गंदगी फेंगने के लिए पुराने आरटीओ ऑफिस को एक मात्र अस्थाई ठिकाना नहीं बनाया गया है। नपा द्वारा फतेहपुर के श्मशान घाट को भी कचरा घर बनाने का प्रयास किया गया है फतेहपुर स्थित श्मशान घाट पर नगर पालिका की कचरा गाड़ियों के द्वारा अस्थाई रूप से कचरा संग्रहित किया जा रहा है जिससे फतेहपुर क्षेत्र के रहवासीयों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि नपा ने शहर भर के कचरे को एकत्रित करने के लिए बड़ौदी क्षेत्र में ट्रेंचिंग ग्राउंड बना रखा है संभवत ट्रेंचिंग ग्राउंड शहर से दूर होने की वजह से नपा के कर्मचारियों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है।
बताया गया है कि नपा का ट्रेंचिंग ग्राउंड पहले से ही लबालब भरा हुआ है। इससे पहले ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर कचड़ा नपा द्वारा फिकवाया जाने लगा था। बड़ोदी क्षेत्र के निवासियों के विरोध के बाद ग्राउंड के बाहर फेंके गए कचरे का समेटा गया था। कुल मिलाकर नपा शिवपुरी और शहर वासियों के लिए शहर का कचड़ा विकराल समस्या बनती जा रही हैं।इनका है कहना -नपा सीएमओ केशव सगर का कहना है कि कचड़ा फेंकने का स्थाई स्थान चिह्नित किए गए है। वार्डों से कचरा वाहन कचरा एकत्रित करके लाया जाता है इसके बाद हर रोज कचरे को डंपरों की मदद से ट्रेंचिंग ग्राउंड भेज दिया जाता है इससे समय काफी समय बच जाता है। और साथ ही डीजल की भी बडी बचत होती है। इसी के चलते यहां पदस्थ कर्मचारी महज अपने स्वार्थ के लिए शहर को कचरा घर बनाने पर उतारू है।