महिला के साथ टपरिया में RAPE का प्रयास,तभी देवरानी आ गई ,हत्या की धमकी देकर भाग गए आरोपी

शिवपुरी। आज मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बैराड थाना क्षेत्र के सांपरवाडा गांव से आई एक महिला ने अपने ही गांव के दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसके साथ गांव के दो युवकों ने रेप का प्रयास किया है। यह घटना उसकी देवरानी भी देखी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने महिला को जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार एक 32 वर्षीय महिला ने शिकायत करते हुए बताया है कि वह अपने खेत पर टपरिया में थी। तभी गांव का ही आरोपी चिरौंजी जाटव और हक्के जाटव आया और उसे लेकर टपरिया में चले गए। जहां दोनों ने महिला के साथ रेप का प्रयास किया। तभी महिला की देवरानी वहां आ गई। देवरानी को देखकर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौेके से भाग गए। इस मामले की शिकायत महिला ने अपने पति के साथ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से की। जहां पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के बाद कार्यवाही की बता कही है।