मप्र को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्य बनाने में भाजपा सरकार का महत्वपूर्ण योगदान : पवार

शिवपुरी। भाजपा सरकार ने प्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य की श्रेणी में पहुंचा दिया है। देश में भाजपा की सरकार आने के बाद आतंकवाद की समस्या कश्मीर तक सिमट गई और वही समाप्त होने को है। जबकि वर्ष 2014 से पहले रेलवे स्टेशन व हवाई अड्डों पर संदिग्ध वस्तुओं को न छूने की मुनादी करवाई जाती थी। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने युवा मोर्चा के खिलते कमल कार्यक्रम संबोधित कर कही।
उन्होंने मोदी और शिवराज सरकार की विभिन्न योजनाओं से जनता को प्राप्त हुए लाभ गिनवाए और इसी तरह समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए आगामी विधानसभा में लगन, मेहनत से कार्य करने लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाया। राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी रोहित ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी का भविष्य ही नहीं वर्तमान भी है। जैसी हम मेहनत करेंगे, वैसा ही हमें परिणाम मिलेगा। इसलिए प्राणप्रण से पार्टी के काम में लग जाएं। युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे नेतृत्वकर्ता देश व प्रदेश को दिए हैं।
मीडिया प्रभारी रिंकू सैन और निकेतन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के खिलते कमल अभियान के तहत वायपास रोड़ स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी रोहित चहल और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, भाजयुमो उपाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान, आकाश शर्मा, प्रदेश मंत्री हरीश यादव, शुभेंद्र सिंह गौर, भाजपा जिला महामंत्री एवं भाजयुमो जिला प्रभारी पृथ्वीराज जादौन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवनीत सेन, जिला प्रभार व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लवी प्रकाश खंडेलवाल, विधानसभा प्रभार चेरन भार्गव मौजूद रहे।
मंच का सफल संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने किया। जबकि आभार प्रदर्शन की रस्म जिला महामंत्री मयंक दिक्षित ने निभाई। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट देकर उन्हें सम्मानित किया।
मंचासीन अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा हमारे देश में युवाओं का बहुत बड़ा महत्व है। पार्टी की रीति और नीति को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। आज का युवा मोर्चा कल की भाजपा है। इस अवसर पर भाजयुमो समस्त मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इनका हुआ सम्मान
युवा अगम तोमर को नशा मुक्ति, सौरभ भार्गव को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त, देव श्री आचार्य को राजपथ परेड, राधिका शिवहरे को हॉकी नेशनल, सलोनी शर्मा को हैंडबॉल, युवा पार्षद विजय बिंदास, पार्षद वेदांत सविता सहित समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।