कलेक्टर की नाक के नीचे से भ्रष्टाचार से भरा VIDEO वायरल, रिकॉर्ड शाखा में ले खुलेआम ले रहे है रिश्वत ,देखे वायरल VIDEO

शिवपुरी। जिले में भ्रष्टाचार अपने पूरे दम पर है। यहां अधिकारी कर्मचारी खुलेआम रिश्वत बसूल रहे है। जिले में हालात यह है कि बिना रिश्वत के आप सरकारी विभाग में कोई काम नहीं करा सकते। परंतु आज जो वीडियों सामने आया है वह चौकाने बाला है। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर की नाक के नीचे खुलेआम रिश्वत बसूली जा रही है। भ्रष्टाचार से भरा अब यह वीडियों बायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार आज बदरवास से किसान श्याम सिंह जाट पुत्र रामकिशोर जाट निवासी धुवाई टैटाई को बदरवास में रकवा नंबर 364, 365, 362 का नक्सा लेना था। इस नक्से के लिए पीडित कलेक्टर कार्यालय के जस्ट पीछे स्थिति रिकॉर्ड शाखा में पहुंचा। जहां जाकर नक्शे की कहा तो वहां एक कर्मचारी मिला। जिसने कहा कि नक्शे के लिए आपको लोकसेवा केन्द्र में रशीद कटाना होगी। यह रशीद कटने के 22 दिन वाद यहां आना होगा और यहां से नक्शा मिलेगा।
उसके बाद उसने कहा कि अगर उसे तत्काल नक्शा चाहिए तो इस नक्शे के लिए 800 रूपए देने होंगे। उसके बाद आपको 30 मिनिट मेें नक्शा मिल जाएगा। श्याम सिंह ने बताया है कि उसके बाद जब उसने कहा कि यह तो ज्यादा है इतनें रूपए वह नहीं दे पाएंगे। तो उस युवक ने कहा कि यहां मोन भाव नहीं होता अगर बार बार यहां आने से बचना चाहते हो तो 500 रूपए दे दो और आधे घंटे में नक्शा मिल जाएगा।
जिसपर से श्याम सिंह ने बताया कि उसके बाद उस युवक ने कहा कि अब मोलभाव मत करना 400 रूपए में बात फाईनल है। परंतु यह नक्शें की वह फोटोकॉपी दे पाएगा। इसे सर्टीफाई नहीं दे पाएगा। जिसपर से युवक ने 400 रूपए देते हुए का वीडियों बना लिया और 400 रूपए देकर युवक ने नक्शा दे दिया।
पीडित ने बताया है यह पहला मामला नहीं है। वह दिन भर से वहां रहा। वहां पदस्थ सभी दलाल और कर्मचारी मिलकर खुलेआम लोगों को लूट रहे है। उसके सामने ही लगभग 25 से 30 हजार की यह खुलेआम रिश्वत बसूल चुके थे।
वीडियों यहां देखे
