BREAKING NEWS : आंगनवाडी कार्यकर्ता गायत्री जैन को रूमाल सुंघाकर लूट ले गए 4 तोला सोना

कोलारस। खबर जिले के तेदुआ थाना क्षेत्र के कार्या गांव से आ रही है। जहां एक आंगनवाडी कार्यकर्ता के साथ उसी के केन्द्र पर लूट की बारदात हुई है। दिन दहाडे एक आरोपी महिला के गहने लूटकर मौके से फरार हो गया है। इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस को की। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कार्या आंगनवाडी केन्द्र पर पदस्थ आंगनवाडी कार्यकर्ता गायत्री जैन पत्नि महावीर जैन आज अपने केन्द्र पर काम कर रही थी। आंगनवाडी कार्यकर्ता ने बताया है कि उसके साथ में उसकी सहायिका और दूसरे केन्द्र की सहायिका भी बैठी थी। तभी कार्यकर्ता को को पेट में गैस बनने पर वह केन्द्र के बाहर आकर टहल रही थी। तभी आरोपी वहां आया और उसने आते ही महिला से रामराम दीदी कहा।

उसके बाद आरोपी महिला के पास आया और उसने रूमाल निकालकर उसके मुंह पर रख दिया। उसके बाद आरोपी महिला की सोने की चेन,अंगूठी और कान का एक बाला लेकर फरार हो गया। महिला कार्यकर्ता मौके पर ही बैहाश हो गई। तत्काल साथी कर्मचारीयों ने इस मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पूरी घटना पुलिस को बताई है।

थाना प्रभारी मनीष जादौन ने बताया है कि यह घटना लूट की नहीं बल्कि ठगी की है। आरोपी आंगनवाडी केन्द्र पर पहुंचा और महिला को सम्मोहित कर उसके साथ लूट की बारदात को अंजाम दिया है। महिला ने खुद बताया है कि कुछ गहने उसने उतारे है। जबकि कुछ गहने महिला ने खुद ही उतार कर दिए है। अब महिला के थाने आने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *