तेज रफ्तार CAR ने पहले बाईक सबारों को उडाया उसके बाद एक राह चलती महिला को रौंदा, चारों गंभीर

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली के पोहरी बायपास से आ रही है। जहां आज रेलवे स्टेशन की और से आ रही एक अनियंत्रित कार ने 3 बाईक सबारों को उडा दिया। जिसके चलते कार चालक घवरा गया और उसने कार को तेज भगाया उसके बाद उसने एक राह चलती महिला को रौंद दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चारों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार एक बाईक पर सबार होकर पदम जाटव पुतर चरणू जाटव अपने साथ दो महिला रेखा बाई पत्नि ​हरिज्ञान जाटव अपने साथ कलिया जाटव पत्नि चरनू जाटव के साथ शिवपुरी से झिरी जा रहे थे। तभी रेलवे स्टेशन की और से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने तीनों बाईक सबारों को रौेंद दिया। उसके बाद उक्त आरोपी कार को लेकर भागने लगा।

तभी भागते समय वहां से रामवती पत्नि शिवराज ​कुशवाह निवासी पुलिस लाईन को भी उडा दिया। बताया गया है कि रामवती पैदल पैदल अपने घर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ है। चारों को उपचार के लिए जिला चिक्त्सिालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *