CM के सामने न खुल जाए पोल: गंदे नाले तक पर्दो से पाट दिए, पब्लिक ने ​सोशल पर दिखाया आक्रोश

शिवपुरी। कल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने शिवपुरी दौरे पर आ रहे है। उसके साथ ​केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शिवपुरी दौरे पर रहेंगे। अब आजकल शिवराज सिंह चौहान एक्शन मूड में है। जिसके चलते प्रशासन भी सदमें में है कि आखिर इनकी गुस्सा का शिकार कौन बनता है। इसी के चलते अब शिवपुरी जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मूड में है। यहां मुख्यमंत्री के शिवपुरी में आने के रूट तक को प्रशासन ने बदल दिया है।

इस दौरान हालात यह है कि जिस सभा स्थल तक पहुंचने का रूट महज 3 किमी है उसे बदलकर अब 2 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाकर शहर में आया जा रहा है। इसी दौरान शहर में सब कुछ सही है इसे दिखाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हालात यह है कि शिवपुरी की सडकों को पानी से धोया जा रहा है। जिससे शहर की सडके चमचमाती दिखाई दे। इसके साथ ही हद तो तब हो गई जब जिस मार्ग से सीएम का काफिला गुजरना है वहां गंदे नालों को पर्दो से छुपा दिया गया है। यह गंदे नाले शहर की बदहाली की कहानी वयां कर रहे थे।

इस हकीकत को छिपाने के लिए नगर पालिका और जिला प्रशासन ने इन नालों के बाहर हरे पर्दे लगवा दिए हैं। जिससे सीएम शिवराज सिंह चौहान जब इन रास्तों से निकले तो उन्हें गंदे नाले दिखाई नहीं दें। हालांकि स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताते हुए शोसल मीडिया पर प्रशासन की जमकर खेर खबर ली है। परंतु इन सबसे प्रशासन को क्या। प्रशासन तो बस जैसे भी हो कल का दौरा कार्यक्रम निपट जाए यही चाहता है।

इस दौरान पब्लिक सबाल कर रही है कि आखिर आज इस गंदगी को छुपाने की आ​वश्यकता क्या पडी नगर पालिका में इन नालों की सफाई के लिए लाखों रूपए खर्च हो रहे है। फिर भी नालों के पास से निकलना दूबर है। यहां गंदगी का बंवार लगा रहता है। लोग बदबू से परेशान है और वह सीएम हेल्पलाईन पर भी शिकायत करा चुके। परंतु तब प्रशासन ने पब्लिक की एक नहीं सुनी और अब सीएम के आगमन से पहले अपनी गलती पर पर्दा डाल रहे है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *