अज्ञात कारणों के चलते 4 बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: मायके वाले बोले हत्या कर फांसी पर लटकाया गया है

करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के सलैया गांव से आ रही है। जहां आज अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में महिला के परिजनों ने ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सीमा लोधी निवासी मामौनी कलां की शादी सलैया के रहने वाले नितेश लोधी से सात साल पहले हुई थी। इस बीच उसे एक बेटा भी हुआ जिसकी उम्र चार साल हो चुकी है। आज सुबह करीब 9 बजे घर के कमरे में सीमा फांसी के फंदे पर लटकी मिली घटना की सूचना मिलते ही अमोला पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से उतारकर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूचना के बाद विवाहता के मायके पक्ष के लोग सलैया पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका के भाई दिनेश लोधी का आरोप है कि बहन की नीतेश लोधी, चंद्रभान सुख बत्ती और राजस्थान के एक बाबा ने मिलकर हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। अमोला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *