पुरानी रंजिश, पहले गालीगलौच का आवेदन, जब बात नहीं बनी तो युवती को बुलाकर छेडछाड का मामला दर्ज करा दिया

कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस कस्बे से आ रही है। जहां पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जबरन प्रेसर डालकर एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले को समुदाय विशेष का रूप देकर हंगामा किया गया है। इस मामले में पुलिस ने प्रेशर में आकर युवक के खिलाफ छेडछाड का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों पूर्व एजाज खान और उसके साथियों का बर्थडे पार्टी में विवाद हो गया था। इस वि​वाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को जेल भेज दिया था। उसके बाद से दोनों पक्षों में रजिंश चली आ रही थी। आज सुबह एजाज का भाई अरवाज किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान वहां से दूसरे पक्ष के ​एक युवक का निकलना हुआ। जिसके चलते उसे लगा कि वह उन्हें देखकर गाली दे रहा है।

इसी के चलते दूसरा पक्ष एकत्रित हुआ और थाने पहुंचा। जहां पहले तो इस पक्ष ने गालीगलौच का आवेदन दिया। जिसपर से पुलिस ने पु​रानी रंजिश की बात कहकर मामले को चलता किया। उसके बाद एक युवती आई और उसने ऐजाज और अरवाज पर छेडछाड की शिकायत दर्ज कराई।

अब दोनों को छेडछाड संबंधित कोई बात की भनत तक नहीं थी जिसके चलते दोनों भाई अपना पक्ष रखने थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने दोनों को थाने में बंद कर दोनों भाईयों के खिलाफ छेडछाड की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोलारस थाने में सुनवाई नहीं होने के चलते अब दूसरा पक्ष पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच गया है। जहां अब दूसरा पक्ष इस झूठी एफआईआर की शिकायत दर्ज कराएगा।

इनका कहना है
इन दोनों में पुराना विबाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों पक्षों को हमने जेल भेज दिया था। अब आज युवती ने आकर शिकायत दर्ज कराई है तो हम क्या कर सकते है। युवती की शिकायत के आधार पर हमने दोनों के खिलाफ घर में घुसकर छेडछाड करने का मामला दर्ज कर लिया हैै।
मनीष शर्मा,टीआई कोलारस

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *