दो पक्षों में खूनी होली: जमकर चले लाठी लुंहागी, 4 घायल, ग्वालियर रैफर ,परिजनों का आरोप पुलिस ने सुनवाई नहीं की

बैराड। खबर जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के नेहरगढा गांव से आ रही है। जहां जमींनी विबाद को लेकर दो पक्षों में खूनी होली हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी लुहांगी चले। इस हादसे में दोनों पक्षों के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां घायलों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कल्याण पुत्र ईश्वर धाकड उम्र 45 साल का जमींन को लेकर गांव के ही सोनेराम कुशवाह से बिाद चल हरा था। इसी विवाद के चलते आज सोनेराम कुशवाह , सुनील कुशवाह, बीरबल कुशवाह, धारा कुशवाह और पांच अन्य लोगों ने धारदार हथियारों से कल्याण धाकड़ के परिवार पर हमला बोल दिया।
अचानक हुए हमले में कल्याण धाकड़ के परिवार को संभालने का भी मौका नहीं मिला। हमलावरों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर कल्याण धाकड़ उसकी पत्नी किरण धाकड़ उम्र 40 वर्ष 70 वर्षीय वृद्ध पिता ईश्वर लाल धाकड़ और 65 वर्षीय मां मित्ती बाई धाकड़ को बेसुध होने तक पीटा। बाद में घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने घायलों को बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल को जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रैफर कर दिया है।
इस मामले में परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि गोवर्धन थाने में वह लगभग 4 घंटे तक पडे रहे। परंतु पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसी के चलते परिजनों और पुलिस में जमकर विबाद हुआ है।