खेत से धान चुराते चोर पहचाने गए, मंदिर में दर्शन करते समय बाईक चोरी हो गई

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा और खनियांधाना थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां करैरा में एक खेत से धान की बोरी चुराते हुए चोरों को मालिक ने देख लिया। वही खनियांधाना में एक बाईक को चोरों ने निशाना बनाते हुए पार कर दिया। इन दोनों मामलों की शिकायत पीडितों ने थाने में की। जहां पुलिस ने दोनों ही मामलों में शिकायत दर्ज कर विवेचना में ले लिया।
पहला मामला जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम दावरअली का है। जहां फरियादी धनीराम कुशवाह के खेत से रात 10 बजे दो चोर धान की बोरी चुरा ले गए। फरियादी ने बताया कि मैं जब खेत पर पहुंचा तो मुझे मोटरसायकल की आवाज आई। मैंने टॉर्च जलाकर देखा तो जगभान जाटव और अनंत सिंह जाटव निवासी बांसगढ़ मेरी धान की बोरी को मोटरसायकल से चुराकर ले जा रहे थे। तभी मैंने दौड़कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने में सफल रहे।
उसी समय मेरा लड़का कमलेश कुशवाह और भगवती कुशवाह भी आ गए। जिन्होंने पूरी घटना देखी है। जाते-जाते आरोपी धमकी दे गए। जिस कारण मैं डर के कारण रिपोर्ट नहीं लिखा सका। जबकि घटना 26 नबंवर की है। फरियादी ने बताया कि उसकी 50-50 किलो की तीन बोरियां आरोपियों ने चुराई हैं।
मंदिर दर्शन करने गए युवक की मोटरसायकल चोरी
खनियांधाना में मंदिर दर्शन करने गए एक युवक की मोटरसायकल क्रमांक एमपी 33 एमएम 5394 कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। फरियादी राकेश पुत्र हरप्रसाद परिहार निवासी खनियांधाना ने बताया कि मैं सीतामाता के मंदिर दर्शन करने शाम को गया था। मंदिर से वापिस जब नीचे आया तो मेरी मोटरसायकल गायब थी, कोई अज्ञात व्यक्ति उसे चुराकर ले गया था।