24 साल की भारती ने अपने ही कमरें में लगाई फांसी, मौत

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे से आ रही है। जहां एक 24 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीबनलीला समाप्त कर ली। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नीचे उतारा। महिला ने यह कदम क्यों उठाया यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार भारती पत्नि भारत पाल उम्र 24 साल निवासी मतवारी हाल निवासी करैरा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही कमरे में करैरा में फांसी लगा ली। बताया गया है कि महिला करैरा में रह रही थी। उसके दो बच्चे भी है जो घर के बाहर खेल रहे थे और महिला ने यह कदम उठा लिया। अब महिला ने यह कदम क्यों उठाया यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *