कभी भी शिवपुरी आ सकता है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उडनखटोला, कलेक्टर और अधिकारी एक्शन मूड में

शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एवं निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बिना सक्षम स्वीकृति अथवा सूचना के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से मुख्यालय पर ही निवास करेंगे।

यहां बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिलों का दौरा कर रहे है। जिसके चलते पूरे प्रदेश के सभी कलेक्टर एक्शन मूड में आ गए है। जिसके चलते शिवपुरी कलेक्टर को भी कुछ क्लू मिला है। जिसके चलते कलेक्टर ने अपने अधीनस्थो को सक्रिय करते हुए मुख्यालय न छोडने का आदेश दिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *