एक घंटे के लिए पति को छोडकर गई पत्नि,लौटी तो फांसी पर लटका मिला , गुण्डालिस्ट में दर्ज है मृतक का नाम

पिछोर। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र के के डबिया गोविंद गांव से आ रही है। जहां एक युवक ने अपने ही खेत पर चिलोर के पेड से लटककर फांसी लगा ली। बताया गया है कि युवक भौंती थाने की गुण्डालिस्ट में भी दर्ज था। वह बीते कुछ दिनों से शराब पीने लगा था।

जानकारी के अनुसार अवधेश पुत्र निर्भय सिंह लोधी उम्र 40 साल अपनी पत्नि के साथ खेत पर रहता था। बीती सुबह 5 बजे पत्नि खेत से उठकर गांव में गाय भैसों को चारा पानी देने चली गई। जब लौटकर आई तो युवक खेत पर ही चिलौर के पेड से लटका मिला है।

थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया है कि उक्त युवक कुछ दिनों से शराब पीने लगा था। साथ ही वह भौंती थाने की गुण्डा लिस्ट में भी था। अब युवक ने यह कदम क्यों उठाया है यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने फिलहाल शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *