शिवपुरी की युवती अपनी ससुराल अशोकनगर से अचानक गायव ,किसी को कही दिखे तो तत्काल यहां करें सूचित

शिवपुरी। ​बीते दिनों शिवपुरी की एक युवती अशोकनगर में अपनी ससुराल से अचानक गायब हो गई। इसकी शिकायत पीडिता ने ससुरालजनों ने अशोकनगर सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि युवती शिवपुरी की निवासी है और उसकी ससुराल अशोकनगर में है।

जानकारी के अनुसार जयंती लोधी पत्नी बंटी लोधी उम्र 22 वर्ष अपनी ससुराल अशोकनगर से बिना बतलाए दिनाँक 07 अक्टूबर 2022 कहीं चली गई है जिसका अब तक कहीं पता नहीं चला है करीब दो माह होने जा रहे है।

महिला के पिता द्वारा पुलिस को महिला के गुम होने की सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने 13 अक्टूबर को गुम इंसान कायम कर महिला की गुमशुदगी का प्रकरण पंजीबद्ध करके गुमशुदा महिला की तलाश करने के लिए पुलिस पार्टी रवाना कर दी हैं।

गुमशुदा महिला के पिता के ने बताया है कि उनकी गुमशुदा पुत्री जयंती लोधी के घर से गायब होने की सूचना उनके ससुराल वालों से तब मिली जब उन्होंने अपनी पुत्री से फोन पर बात करवाने को कहा उनके अनुसार यदि गुमशुदा की ससुराल में उन्होंने यदि फोन करके जानकारी नही ली होती तो उनको उनकी पुत्री के गायब होने की सूचना शायद ही प्राप्त होती। पुलिस द्वारा महिला की खोजबीन जारी है। गुमशुदा के बरामद होने पर उसके परिजनों को फोन नम्बर 7067925939 , 9753113976 सूचना दी जा सकती हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *