भानजे को सांप ने काट लिया था: मिलकर लौट रहे पति-पत्नि टोल प्लाजा के बेरीकेट्स में जा घुसे, पत्नि की मौत, पति ग्वालियर रैफर

कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोटा झांसी हाईवे पर स्थिति रामनगर टोल प्लाजा से आ रही है। जहां टोल प्लाजा पर एक बाईक पर सबार पति पत्नि की बाईक का संतुलन बिगड गया और बाईक टोल प्लाजा के बेरियर में जा घुसी। जिससे बाईक पर सबार पति पत्नि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पत्नि को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद डॉक्टर ने पति की गंभीर हालात को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। इस हादसे में पति की हालात नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार करण जाटव उम्र 40 साल निवासी बूढी बरौद अपनी पत्नी के साथ बीती रात बाइक पर सवार होकर ग्राम भटौआ में अपने भानजे जिसे सांप ने काट लिया था। उससे मिलने गए थे। मिलकर लौटते समय अचानक रामनगर टोल प्लाजा के पास बाईक अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा के बेरीकेट्स में जा घुसी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां महिला कुसुम जाटव की को डॉक्टरों ने अस्पलात पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पति करण की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *