सुबह भैंस चराने गया था लखन, शाम को भैंस लौट आई, लखन नहीं आया, जंगल में मिली लाश

शिवपुरी। खबर जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डांग पडौरा से आ रही है। जहां कल सुबह से भैंस चराने गए एक मजदूर की लाश जंगल में मिली है। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार लखन आदिवासी पुत्र देवीलाल आदिवासी उम्र 25 साल निवासी अटा मानपुर अपने पडौसी गांव में डांग पडौरा में अकवर यादव के यहां मजदूरी करता था। बीते रोज वह अकवर यादव की भैस चराने जंगल में गया था। रात्रि में जंगल से भैस तो लौट आई। परंतु वह नहीं लौटा। जिसके चलते अकबर को लगा कि वह अपने गांव अटा मानपुर चला गया होगा।
सुबह तक नही आया तो उसके घर पर संपर्क किया तो पता चला कि वह घर भी नहीं पहुंचा। जब उसे खोजने जंगल में पहुंचे तो उसकी लाश झाडियों के पास उल्टी पडी हुई थी। थाना प्रभारी मनीष जादौन ने बताया है लाश में कही भी चोट के निशान नहीं है। वह चप्पल भी पहने हुए है और उसके हाथ में भैसों को चराने बाला डंडा भी मिला है। मृतक शराब का भी शौकीन है और प्रथम दृश्टया लग रहा है कि युवक शराब पीकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
