शीत लहर के चलते कलेक्टर ने बदला सभी स्कूलों का टाईम: अब 8: 30 बजे से संचालित होंगे स्कूल

शिवपुरी। आज कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सभी स्कूलों का टाईम टेविल बदल दिया है। आज जारी आदेश में कलेक्टर ने बताया है कि शीत लहर के दौरान वर्तमान में ठंड में वृद्धि होने से छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से जिले में संचालित समस्त शासकीय,अशासकीय, अनुदान प्राप्त,सीबीएसई,नवोदय,केन्द्रीय शैक्षणिक संस्थानों के संचालक का समय दिनांक 31 दिसम्बर तक प्रात: 8: 30 बजे किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया है। यानी अब कल से ही सभी बच्चों के स्कूलों का समय परिवर्तित किया गया है।
Advertisement