पांच दिन से बिजली बंद होने पर भड़के ग्रामीण, खोड़-टीला रोड पर तीन घंटे किया चक्काजाम

शिवपुरी। जिले के खोड़ गांव में लगातार पांच दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने खोड़ पावर हाउस के बाहर खोड़-टीला रोड पर चक्काजाम कर दिया। बिजली नहीं मिलने के कारण खेतों में सिंचाई सहित कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे थे।
शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
ग्रामीणों के मुताबिक, खोड़ और आसपास के गांवों में पिछले पांच दिनों से बिजली सप्लाई बंद थी। इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन समय पर समाधान नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ती गई। बिजली के अभाव में फसलों की सिंचाई करना भी मुश्किल हो रहा था।
तीन घंटे तक बाधित रहा यातायात
समस्या से परेशान ग्रामीण खोड़-टीला रोड पर बैठ गए और वाहनों की आवाजाही रोक दी। करीब तीन घंटे तक चक्काजाम की स्थिति बनी रही। इसकी जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी और खोड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे।
