शिवपुरी: रेलवे ट्रैक पर मिला 32 वर्षीय युवक का शव, बाइक के नंबर से हुई पहचान

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में पनवारी गांव के रेलवे अंडरब्रिज के पास सोमवार रात रेलवे पटरी पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। घटनास्थल के पास एक बाइक भी खड़ी मिली थी।
बाइक के नंबर से हुई मृतक की पहचान
पुलिस ने मंगलवार को बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की। युवक की पहचान पूरनखेड़ी गांव निवासी 32 वर्षीय रामभरत लोधी, पिता दामोदर लोधी के रूप में हुई। जानकारी मिलने के बाद परिजन थाने पहुंचे और शव की पहचान की।
इलाज कराने के लिए शिवपुरी गया था युवक
परिजनों के मुताबिक, रामभरत सोमवार को चेहरे पर मौजूद दाग का इलाज कराने के लिए शिवपुरी जाने की बात कहकर घर से निकला था। रिश्तेदारों ने उसे शिवपुरी में देखा भी था, लेकिन देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित थे।
हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर रेलवे पटरी के किनारे बाइक खड़ी मिलने के बाद पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत रेल दुर्घटना में हुई या मामला आत्महत्या का है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
इसको समचार बानाओ जिसपर कोफी राइट नही आना चाहीऐ
