अशोक विहार की महिलाएं पहुंची राजे के पास: राजे बोली आपकी गलती नहीं, कॉलोनाईजरों की गलती है, हम दिखबा रहे है

शिवपुरी। आज शिवपुरी दौरे पर आई खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के पास अशोक विहार कॉलोनी में निवासरत लगभग 45 परिवारों की महिलाएं पहुंची। जहां महिलाओं ने यशोधरा राजे सिंधिया से गुहार लगाई कि उन्हें जबरन में परेशान किया जा रहा है। उनके पास मकान की रजिस्ट्री है। नामांतरण है,डायर्वसन है और तो और नगर पालिका से भवन निर्माण की परमीशन भी है। उसके बाबजूद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। तहसीलदार द्धारा उन्हें नोटिस थमाए जा रहे है। जिसपर से खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

विदित हो कि बीते रोज शहर के टीव्ही टॉवर के पास स्थिति अशोक विहार कॉलोनी के लगभग 45 परिवारों को तहसीलदार द्धारा नोटिस जारी किए गए कि जिस जगह पर उन्होंने मकान बनाए है वह जगह शासकीय है। ​इसे तत्काल खाली किया जाए। जिसपर वहां के रहबासियों ने प्रशासन को कागज उपलब्ध कराते हुए बताया कि उसने पास इसकी जमींन की रजिस्ट्री,तहसील का नामांतरण,डायवर्सन, नगर पालिका का नामातंरण और तो और नगर पालिका से नक्सा भी पास कराया है। इसमें कई परिवारों ने तो बैंक से भी लोन लिया है। अब इसमें उनकी क्या गलती है।

जिस पर भाजपा कार्यालय पहुंची खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने महिलाओं की बात को गंभीरता से सुनकर कहा कि यह मामला मुझे पता है। इसमें आपकी गलती नहीं है। इसमें कॉलोनाईजरों की गलती है। में इस मामले को दिखबा रही हूं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *