भतीजी ने बुआ के 5 लाख के गहने चुराकर 75 हजार में गिरवी रख दिए, अब पोल खुली तो साहूकार 75 हजार का व्याज 3 लाख मांग रहा है

शिवपुरी। आज जो खबर सामने आई है उससे रिस्तेदारो से भरोसा उठना तय है। एक महिला ने अपनी ही बुआ को निशाना बनाते हुए उसके घर चोरी करते हुए अपनी ही बुआ के गहने पार कर दिये। इतना ही नही भतीजी ने यह गहने चोरी कर इन्हें महज 75 हजार में साहूकार के यहां गिरवी रख दिया। अब जब मामला खुला तो भतीजी 75 हजार में गिरवी रखे गहने लेने गई तो उन गहनों का व्याज 3 लाख बताया गया।
जानकारी के अनुसार शक्तिपुरम खुड़ा शिवपुरी में महिला मुन्नी सेन पत्नी बलराम सेन को रिश्ते में भतीजी लगने बाली सुखिया उर्फ सुक्खी सेन पत्नी पातीराम उर्फ पत्तू सेन निवासी लहारपुरा पुरानी शिवपुरी का अक्सर आना जाना रहता था।
मुत्री के पति बलराम का कहना है कि सुखिया ने उसकी बेटी का संबंध कराया था तभी से उसका उसके घर आना जाना था। इस बीच सुखिया घर को अलमारी में रखे गहने चुराकर ले गई। जब उसने 22 नवंबर 2022 को अलमारी का लॉकर खोला तो रकम गायब देखकर होश उड़ गए।
पीड़ित ने बताया है कि सुखिया ने उसकी बेटी का उसने संबंध कराया था, तभी से उसका घर आना जाना लगा रहता था। बलराम सेन का कहना है कि रिश्तेदार होने के नाते सुखिया चाहे जब घर आती जाती रहती थी। एक दिन महिला घर के लॉकर में रखे 5 लाख के गहने चुराकर ले गई।
जब उससे पूछताछ की तो उसने अलमारी को लॉकर से रकम चुराने की बात स्वीकार ली। सुखिया का कहना है कि उसका बेटा बीमार था । इलाज कराने के लिए उसने यह जेवर चुरा लिए थे। दो साहूकारों के पास महज 75 हजार में गिरवी रखकर उसका इलाज करा लिया।
इस मामले में पीड़ित बलराम सेन का कहना है कि सुखिया ने पुरानी शिवपुरी में किसी आरती जाटव नाम की महिला से 40 हजार रु. में सोने की चुडियां व हर गिरवी रख दी। जब महिला साहूकार के घर पहुंचे तो वह जेवर लौटाने के एवज में मूल रकम एक साल का 2.60 लाख रु. ब्याज सहित 3 लाख रु. मांग रही है।
वहीं फिजीकल में करधौनी, मंगलसूत्र, झुमकी और पायलें 35 हजार रु. में गिरवी रखी हालांकि वह 45 हजार रु. व्याज व मूल 35 हजार सहित कुल 80 हजार रु. में रकम लौटाने तैयार है।
इनका कहना है
व्यक्ति, रिश्तेदार महिला को लेकर थाने आया था। महिल जेवर किसी के यहां है। संबंधों को बुलवाया है। चूंकि जांच पड़ताल, फिर कारवाई करेंगे।
अमित भदोरिया, टीआई सिटी कोतवाली थाना शिवपुरी